भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुस्कुराता बाग़ क्यों मुर्झा गया / उर्मिल सत्यभूषण

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:34, 23 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुस्कुराता बाग़ क्यों मुर्झा गया
कौन जिं़दादिल नगर को खा गया

बस्तियों में बो के इतना ज़हर कौन
फिर हवाओं में उसे फैला गया

ज़हर से काला पड़ा रसवाण यह
दर्द उसको मथ गया, तड़पा गया

बुझ रहे हैं दीप, सांसें घुट रहीं
हर तरफ बादल विषैला छा गया

जल रहे हैं पेड़-पौधे जीव सब
मौत का दानव कहां से आ गया

बस्तियों की बस्तियां वीरान हैं
कहकहों पर एक मातम छा गया

बुझ रहे हैं धीरे-धीरे सब चिराग
आईना उर्मिल को यह समझा गया।