भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नौका यह बिन पाल / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:29, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँधी में भी अब खेना है, नौका यह बिन पाल।
सदा आत्मबल हमें चाहिये, चलना स्वयं सँभाल।

सिसक रहा कश्मीर हमारा, जो था स्वर्ग समान,
बहा रक्त संग्राम बढ़ा जो, किया रूप विकराल।

अकथ वेदना क्रंदन फैला, लज्जा होती तार,
विनती सुनो अरे! मधुसूदन, न्याय करो तत्काल।

देर नहीं तुम धरो सुदर्शन, करो दैत्य संहार,
बढ़ते जा रहे शत्रु असंख्य, नगर-नगर शिशुपाल।

प्रेम पुनीत मन कीट देता, लौ पर जीवन वार,
नहीं मानता तन-मन अपना, फँसता निज जंजाल।