भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिटता रहे कुविचार है / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:38, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शिक्षा सतत ही चाहिए, मिटता रहे कुविचार है।
बहती नदी की धार में, रुकता नहीं पतवार है।

माया जगत करती भ्रमित, तृष्णा हृदय छलती रहे,
निस्सार जीवन जानिये, करना हमें सुविचार है।

चिंतन करें संतप्त हम, ममता हृदय की सुप्त क्यों,
धीरज नहीं अभिशप्त मन, लगता सदा बीमार है।

संयोग सेवा ज्ञान हो, अज्ञानता मिटती तभी,
संतति हमारी है दुखी, शासन विधा लाचार है।

था शांति नारा देश का, संभव नहीं अब हो सके,
अनुबंध कारा तोड़ कर, बढ़ना हमें स्वीकार है।

सीमा सुरक्षित है नहीं, सम्मान अपना खो रहा,
साहस जगाये प्रेम यह, भरना हमें हुंकार है।