भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बदलता युग (कविता) / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:42, 20 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: :{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= बदलता युग / महेन्द्र भटनागर }} ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


लो बदलता है ज़माना !


ज्वाल जग में लग गयी है,
आग जीवन की नयी है
जल रहा है जीर्ण जर्जर टूट मिटता सब पुराना !
:
ध्वंस की लपटें भयंकर
छा रहीं सारे गगन पर
वेग अन्धाधुन्ध है जिसका असम्भव है दबाना !
:
बढ़ रहा प्रत्येक जन-जन,
रोशनी में मुक्त कन-कन,
वास्तविकता सामने आयी, न अब कोई बहाना !
:
रोष इससे तुम करो ना,
द्रोह साँसें भी भरो ना,
यह सतत बढ़ता रहेगा, व्यर्थ काँटों को बिछाना !