भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किनारे मिले / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:37, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तोड़ कर बंधनों, को किनारे मिले।
इष्ट की साधना, के सहारे मिले।

सूझती थी न कोई डगर अंध की
मन मिले तो वहाँ, चाँद तारे मिले।

प्रीति में पंथ हो वासना का नहीं,
हो सके पुण्य हरि रूप द्वारे मिले।

धो सकें मैल मन जो यही चाहना,
चाह मन में अगर बीच धारे मिले।

ज्योति पावन जगे सत्य से मत डरो,
दीप के ही तले अंधियारे मिले।

संग जीवन चला है इसे देखना,
प्रेम आधार मन बिन पुकारे मिले।