Last modified on 30 अक्टूबर 2019, at 22:40

महक मधुमास की छायी / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:40, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

महक मधुमास की छायी, तराना भूल जाता हूँ।
मिलन तुमसे नयन तरस, े सताना भूल जाता हूँ।

भरे खलिहान की शोभा, सदा मन को रहे हरती,
कनक आभा लिये सर्षप, खजाना भूल जाता हूँ।

लहर जाये वहीं छलके, सरस मकरंद मदिरालय,
भ्रमर मन झूमकर मैं तो, पिलाना भूल जाता हूँ।

नये तरुपात या पतझर, वहीं जब कोकिला कुहुके,
मधुर मीठे पलों को मैं, मनाना भूल जाता हूँ।

सहज होता नहीं जीवन, भटकता रह गया तनमन,
मगन हो तो हिया हरषे, छिपाना भूल जाता हूँ।

सहज होता नहीं जीवन, भटकता रह गया तनमन,
पथिक मैं प्रीति का बनकर, रिझाना भूल जाता हूँ।