भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्वप्न नयनों में समाया / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:48, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

स्वप्न नयनों में समाया।
कौन मन के द्वार आया।

गूँजती सूने अयन में,
आह उसने फिर जगाया।

धड़कनों को रोक लेती,
श्वांस देकर क्यूँ लुभाया।

दर्द रिश्तों में जगाकर,
प्रीति को पावन बनाया।

ढल गया जो गीत बनकर
फिर लगन ऐसी लगाया।

दूरियाँ मन की मिटा दे,
प्रेम जीवन ने सिखाया।