भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जली हुई कविताएँ / डोरिस कारेवा / तेजी ग्रोवर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:49, 11 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डोरिस कारेवा |अनुवादक=तेजी ग्रोव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जली हुई कविताएँ
जीवित हैं
तुम्हारे आसपास

उनकी फुसफुसाहट
और सरसराहट,
किसी बच्चे की
शफ्फाफ़ आवाज़ में एक दुआ,

लम्बी और
खरखराती हुई
एक पुकार
मदद के लिए

अँग्रेज़ी से अनुवाद : तेजी ग्रोवर