भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उज्जयिनी / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:38, 22 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अभियान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


कालिदास-विक्रम की नगरी उज्जयिनी को बारम्बार प्रणाम!

बहती जिसके अंतरतम में क्षिप्रा की मधु धारा पावन,
आठों प्रहर सजग रहता दृढ़ अविजित ‘महाकाल’का शासन,
जहाँ शून्य भी अनुभव करता प्रतिपल ‘मेघदूत’ की सिहरन,
जो धरती पर उतरी स्वर्गिक वैभवशाली नव अलका बन,
जिसके कण-कण में सम्मोहन, जिसके रवि-शशि-तारक
सकल ललाम !

कृष्ण-सुदामा का स्नेहांचल जिसके जन-मानस पर छाया,
कला लिए वासवदत्ता की प्रति रमणी की सुगठित काया,
पीर मछन्दर, योगि भर्तृहरि का फैला गुरु जीवन-चिंतन,
दुर्लभ जिसकी काली-उजली शीतल सुख-रातों का बंधन,
शांत, सत्य, शिव, सुन्दर जीवन, अक्षय नैसर्गिक शोभा
अभिराम !
1950