भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दर्द में बेटियाँ / एस. मनोज

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:17, 9 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दर्द में हैं बेटियाँ फिर मुंह तो खोलो
सर्द सी हैं बेटियाँ कुछ भी तो बोलो

खौफ में हैं बेटियाँ यह जश्न कैसा
घुट रही हैं बेटियाँ यह वतन कैसा

आजादी का जश्न मनता जा रहा है
आधा हिस्सा भय में पलता आ रहा है

आओ मिलकर हम बढ़ें सुंदर जहां के वास्ते
सुंदर जहां के वास्ते संघर्ष के ही रास्ते