भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दशरथ लाल / रंजना सिंह ‘अंगवाणी बीहट’

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:30, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना सिंह 'अंगवाणी बीहट' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दशरथ सुत हँसत लाल,
मनहर लगत पग चाल।
चलत लटपट चितचोर,
छवि निरखत नयन मोर।

मिलत ह्रदय सुख विशाल,
छितरल घन लट सुभाल।
दिख कर सुत चपल खेल,
दशरथ मन मुदित भेल।

शिशु सृजन जग अवतार,
हरत जन दुख अरि मार।
बजत करतल भरमार ,
जय -जय दशरथ कुमार।

पवनसुत अतुलित शक्ति,
प्रभु पद कमल प्रिय भक्ति।
सियमय सकल जग जान,
धर सब प्रभु चरण ध्यान।