Last modified on 29 अगस्त 2008, at 00:08

नव-जीवन / महेन्द्र भटनागर

198.190.230.62 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 00:08, 29 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= विहान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ग...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


गा रहा मधु-गान निर्झर !

आज सरि की हर लहर में नृत्य की गति-लय मनोहर,
सृष्टि की आभा नयी बन निखरती जाती निरन्तर,
गा रहा मन गीत सुन्दर
भावनाओं से हृदय भर
कल्पनाओं से हृदय भर !

दे रहा वरदान कण-कण !
वेदना-दुख को मिटाकर स्वर्ण का संसार आया,
विश्व के दुर्बल हृदय में शक्ति का सागर समाया,
गूँजता स्वर नभ-अवनि में
आज आया मुक्त-जीवन
आज भाया मुक्त-जीवन !
1944