भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
टनन टनन टन / बालस्वरूप राही
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:42, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
घटी चोली टनन टनन टन।
नाचें-गाएँ छुम छनन छन।
छुट्टी हुई मजे से खेले,
एक शॉट में छह रन ले लें,
गाड़ी खींचे बनकर इंजन।
सीखें नए तमाशे रमकर,
अपना हुनर दिखाएँ जमकर,
बूझ पहेली बहलाएँ मन।