भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन-एक मूर्तिकार / ऋचा दीपक कर्पे

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:29, 4 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋचा दीपक कर्पे |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निश्चित ही
यह आत्मा
कुशल मूर्तिकार है,

जो तराशती रहती है
इस व्यक्तित्व को निरंतर...
तन के भीतर ही रहकर।

ज्ञान, संस्कार और
अनुभव की छैनी से
कोमल प्रहार कर।

कल्पनाओं-भावनाओं
विचारों से
आकार दे सुंदर।

और अंततः
निर्लिप्त-निर्विकार
असंतुष्ट-उत्साहित-सी

वह कलाकार
चल पड़ती है,
स्वयं ही की
कृति त्याग कर

पुनः एक नव रचना हेतु
अथक निरंतर
एक अनंत यात्रा पर......