Last modified on 29 मार्च 2020, at 22:59

पानी बनकर आऊँ / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:59, 29 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गरमी के मारे मुझको तो ।
रात नींद ना आई।
बादल से धरती ने पूछा।
कब बरसोगे भाई।

बादल बोला पास नहीं है।
बदली पानी वाली।
ईंधन की गरमी से मैं हूँ।
बिलकुल खाली खाली।

पर्यावरण प्रदूषण इतना।
रात घुटन में बीती।
पता नहीं कब दे पाऊँ जल,
प्यारी धरती दीदी।

अगर प्रदूषण कम करवा दो।
शायद कुछ कर पाऊँ।
हरे घाव में मलहम-सा मैं।
पानी बनकर आऊँ।