भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुल्फ़ी वाला / मुस्कान / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:29, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=मुस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गर्मी का मेवा ले आया
है पुकारता कुल्फ़ी वाला॥

सुन पुकार कुल्फ़ी वाले की
दौड़ पड़ी बच्चों की टोली।
छूटे गुड़िया गेंद हाथ से
दूर जा पड़ी गुल्ली गोली।

दूध मलाई छुए न कोई
हम खायेंगे कुल्फ़ी आला॥

लालू मल्लू झूम-झूम कर
डोल डोल कर कुल्फ़ी खाते।
ठुनक रही है नन्ही गुड़िया
झर झर आँसू झरते जाते।

मम्मी मैं भी कुल्फ़ी लूँगी
रहने दो मोती की माला।