भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दीप जलाओ / मुस्कान / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:34, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=मुस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर आँगन द्वारों पर दीप जलाओ।
मन के गलियारों पर दीप जलाओ॥

धरती के आंगन उतरे
कितने मेहमान सितारे,
दीपों में घुले मिले से
खिलते अनजान सितारे।

गलियों चौबारों पर दीप जलाओ।
मन के गलियारों पर दीप जलाओ॥

पप्पू की छत पर देखो
फुलझड़ियाँ छूट रही हैं,
गुड्डू के हाथ पटाकों
की लड़ियाँ टूट रही हैं।

खुशियों में अपनी भी हँसी मिलाओ।
मन के गलियारों पर दीप जलाओ॥

पापा को तंग न करना
अम्मा का कहना मानो,
शिकवे अब सारे छोड़ो
गैरों को अपना जानो।

रूठे जो आज उन्हें गले लगाओ।
मन के गलियारों पर दीप जलाओ॥