भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिलमिल आओ / मुस्कान / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:35, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=मुस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमको देश बढ़ाना आगे
हिलमिल आओ भैया रे॥

मेघ अगर वर्षा न करें तो
बादल का आँचल फाड़ें।
आओ बढ़ कर अपना झंडा
आज हिमालय पर गाड़ें।

फहर फहर लहराये झंडा
लेता गगन बलैया रे।
हिलमिल आओ भैया रे॥

हम वंशज है वीर शिवा के
हम में ही लक्ष्मीबाई।
हमने ही कर रक्त तिलक
यह धर्म ध्वजा है फहराई।

हृताली की पहन चुनरिया
हँसती धरती मैया रे।
हिलमिल आओ भैया रे॥

हमने ही गाँधी सुभाष बन
कर स्वतन्त्र यह देश किया।
हमने ही तो कुरुक्षेत्र में
गीता का संदेश दिया।

हम में ही हैं राम और
हम में ही कुँवर कन्हैया रे।
हिलमिल आओ भैया रे॥