भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साँझ ढले शशि हँसे गगन तब / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:18, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=गीत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सांझ ढले शशि हँसे गगन
तब आना नदिया तीर रे॥

लहरों की कल-कल छल छल में
हो जब पायल की रुनझुन।
चपल चाँदनी झर-झर बरसे
गुम हो भँवरो की गुनगुन।

ऐसे में जब मृदुल बसंती
बहके सुखद समीर रे।
तब आना नदिया तीर रे॥

कण कण बने जवाहर मुक्ता
आतुर चातक टेरता,
देकर कर की ओट दिए को
विरही प्रिय-पथ हेरता।

चिर संचित धीरज की मुक्ता
टपके बन दृग नीर रे।
तब आना नदिया तीर रे॥