भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दर्द उसने बहुत सहा होगा / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:24, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=आस क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दर्द उसने बहुत सहा होगा।
तब कहीं जा के कुछ कहा होगा॥

कितनी नदियाँ निकल गयी होंगी
जल हिमालय का तब बहा होगा॥

कुछ तो मकसद ज़रूर था उसने
हाथ यों ही नहीं गहा होगा॥

कई पीपल उगे दिवारों पर
तब कहीं जा के घर ढहा होगा॥

कत्ल चुपचाप देखने वाला
वो अकेला नहीं रहा होगा॥