भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मछली रानी / लक्ष्मी खन्ना सुमन

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:57, 5 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लक्ष्मी खन्ना सुमन |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मछली रानी, मछली रानी
कहो ताल में कितना पानी

कहाँ तुम्हारे बच्चे-कच्चे
कहाँ तुम्हारे नाना-नानी

कछुए वाली, मेढक वाली
हमें सुनाओ नई कहानी

नहीं तैरना हमें सिखाया
बात हमारी कभी न मानी

नहीं खेलने बाहर आना
मत करना तुम ये नादानी

कहे न कुछ भी तैरे खुश-खुश
मछली रानी बड़ी सयानी