Last modified on 11 अप्रैल 2020, at 19:03

मोर - 3 / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:03, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वन में नाच रहा है मोर।
गहरी नीली गरदन इसकी।
मस्ती में लहराती॥
सिर पर सुन्दर मुकुट सुहाना।
चाल बड़ी मदमाती॥
सतरंगे हैं पंख सुहाने।
छाता बन जाता सब ओर।
वन में नाच रहा है मोर॥
जब छाते हैं बादल नभ में
यह हो उठता है मतवाला।
कुहुक-कुहुक रटने लगता है।
सबका मन करता मतवाला॥
प्रिय इसको बादल का शोर।
वन में नाच रहा है मोर॥