भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुब्बारे वाला / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:28, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आता है गुब्बारे वाला
पें पें कर पेंपनी बजाता
गुब्बारों का पेट फुलाता
नीले पीले गुब्बारे भी
लाता गुब्बारे वाला,
आता है गुब्बारे वाला।
मुन्नू दौड़ा मैं दो लूँगा,
हरा और नारंगी लूँगा,
देता है गुब्बारे वाला,
आता है गुब्बारे वाला।