भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छोटी मछली बड़ी मछली / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:53, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छोटी-सी एक मछली थी,
पानी में वह रहती थी।
उसकी कई सहेली थी,
साथ-साथ सब खेली थी।
एक दिन मोटी मछली आई,
मानो सबकी आफत आई।
कुछ को खाकर चट कर गई,
मोटी अपना पेट भर गई।

छोटी मछली वहाँ नहीं थी,
किसी काम से चली गई थी।
जब वह वापस घर को आई,
चीखी और बहुर चिल्लाई।

फिर उसने कुछ साहस करके,
मन में थोड़ा धीरज धरके।
कहा-सभी मिल कर तुम आओ,
डरो नहीं अन्याय मिटाओ।

रही संगठित एक बनो तुम,
सुख में, दु: ख में साथ रहो तुम।
तो यह अत्याचार न होगा,
सारा जीवन सुखमय होगा।

वैसा ही फिर किया सभी ने,
सुन्दर जीवन जिया सभी ने।