Last modified on 12 अप्रैल 2020, at 15:14

फूलों का संसार अनोखा / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:14, 12 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जागो बेटा उठ कर देखो
बगिया कैसी महक रही
खिले फूल हैं रंग बिरंगे
तितली उन पर बैठ रही

है गुलाब फूलों का राजा
लाल गुलाबी खिला हुआ
पीला और श्वेत रंग का भी
फूल आज तो खिला हुआ

फूलों का संसार अनोखा
इनकी शोभा का न पार है
हर मनुष्य से इनका नाता
प्रभु को इनसे अधिक प्यार है

इन पर भौरे मंडरायेगे
गुनगुन गाना गायेंगे
शीश हिलाकर फूल इन्हें भी
अपने पास बुलायेंगे