भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होली के दिन / मधुसूदन साहा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:48, 15 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुसूदन साहा |अनुवादक= |संग्रह=ऋष...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सबको भाते होली के दिन
हँसते-गाते होली के दिन।

खुशियाँ मिलती गली-गली में
खुशबू खिलती कली-कली में
घर-आंगन, देहरी-दरवाजे
रस बरसाते होली के दिन।

मधुमय लगता कोना-कोना
सब कुछ सुखमय सरस सलोना
ढ़ोल, झांझ, ढप और मंजीरे
सभी बजाते होली के दिन।

लाल, गुलाबी, नीले, पीले
मिलकर लगते हैं चमकीले
सब रंगों से हर मुखड़े को
भूत बनाते होली के दिन।

होली बच्चों की किलकारी
रंग भरी सुख की पिचकारी
मिलकर सब आपस में हँस-हँस
मौज मनाते होली के दिन।

सबको भाते होली के दिन
हँसते-गाते होली के दिन।