भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कान उग आये कई / उर्मिलेश

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:18, 23 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिलेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फोन की घंटी बजी
धड़कन बढ़ी
ऐसा लगा,
देह में जैसे अचानक
कान उग आये कई I

थरथराते हाथ से
थामा रिसीवर
और फिर
कान तक लाये उसे फिर यूँ लगा,
एक छुअनों से भरा
इतिहास ज्यों फिर से जगा;
कस्बई मस्तिष्क में
छाने लगी फिर बम्बई I

एक `हैलो` क्या कहा तुमने
हमें ऐसा लगा
बहुत दिन के बाद
जैसे सप्तकों के स्वर सजे,
या कि सोनल मानसिंह के
पाँव के घुंघरू बजे;
बाँचने मन लग गया
फिर से बिहारी सतसई I