Last modified on 26 अप्रैल 2020, at 07:52

तुम हो आद्या! / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:52, 26 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

1
विषम पल
जीवन की छाया- सा
तेरा आँचल।
2
क्रूर है काल
सीधे ग्रहों ने चली
कपट- चाल।
3
तुम हो आद्या!
तुझे जब सताया
बोलो क्या पाया!
4
चली सवारी
साथ न कोई सगा
अंत अकेले।
5
जीवन मिला
कुछ ने बोया विष
विष ही खिला।
6
प्रलय -पल
पता यह चला कि
सगा न कोई।
7
प्राणों के प्यारे
आलिंगन- भय से
हुए किनारे।
8
सृष्टि रहेगी
क्रूर- कपटकथा
सदा कहेगी।
9
प्रतीक्षा करे
काल बैठा देहरी
दर्प न टूटे।
10
आएगी भोर
जो बचेंगे, मिलेंगे
फिर खिलेंगे।