भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सपनों का मर जाना / प्रियंका गुप्ता

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:47, 30 मई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रियंका गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कवि पाश ने कहा था
ख़तरनाक होता है
किसी सपने का मर जाना
सपने
जो पालते हैं अपने भीतर
न जाने कितनी ज़िन्दगियाँ
सच,
महकती चहकती
खिल-खिल करती
कभी ठहरी नदी सी
कभी गहरा समन्दर
सपनो के बिना
अधूरा है आदमी
और शायद
अकेला भी
आदमी के ज़िन्दा रहने के लिए
ज़रूरी हैं सपने
वे सपने
जो टूट कर तोड़ते हैं
तो जीने के लिए जोड़ते भी हैं
अतः
सपनों को मरने मत दो
बेहद ख़तरनाक होगा
मर जाना
उनका यूँ ही।