भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हाइकु 3 / प्रियंका गुप्ता

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:36, 30 मई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रियंका गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

21
घने थे पत्ते
मौसम जो बदला
वे झर गए।

22
कड़ी थी धूप
सिर पर ओढ़ ली
याद चुनरी।

23
यादों के पन्ने
आँसू से गीले हुए
तो भी न फटे।

24
छूटी जो गली
अब लौट के आए
ढूँढे न मिली।

25
याद बन के
मन में रहा ज़िन्दा
प्यार तुम्हारा।

26
मैं इंसाँ बना
आँखों में आँसू आए
मुद्दतों बाद।

27
प्रकृति परी
फेरे जादू की छड़ी
बिखरे रंग।

28
काँपता चाँद
जाने कहाँ दुबका
पूस की रात।

29
कम्बल ओढ़े
ठिठुरता-काँपता
सूर्य झाँकता।

30
पूस की रात
गरीब के पेट में
आग जलती।

31
धरा ने ओढ़ी
कोहरे की चादर
अभी सोने दो।