Last modified on 18 जून 2020, at 21:32

प्यार बहुत है! / विकास पाण्डेय

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:32, 18 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विकास पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बात-बात में रार बहुत है।
तुम कहते हो प्यार बहुत है।

करनी हों जब प्यार की बातें
तब तुमको इनकार बहुत है।

अपनों से नफरत करते हो
दुश्मन से इकरार बहुत है।

लाख उधर से घुसते हों पर
इधर से गिनती चार बहुत है।

रेंग रहा घुटनों के बल
आतंकवाद लाचार बहुत है।

देश की रक्षा जो करता है
उस खंजर में धार बहुत है।

चाँद अकेला है 'विकास' , पर
तारों की भरमार बहुत है।