भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये दुनिया दीवानों की है / कमलेश द्विवेदी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:26, 1 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये दुनिया है आँसू की भी ये दुनिया मुस्कानों की है।
सोच-समझकर आना साथी ये दुनिया दीवानों की है।

यहाँ सदा मस्ती का आलम
मस्ती के रिश्ते-नाते हैं।
लाख ग़ैर हों मगर यहाँ पर
आकर अपने बन जाते हैं।
जो मस्ती में ख़ुद को भूलें ये ऐसे मस्तानों की है।
सोच-समझकर आना साथी ये दुनिया दीवानों की है।
क्या मिल जाता कभी शमा को
क्या परवाना ले लेता है।
वो तिल-तिल कर जल जाती है
वो भी जान लुटा देता है।
क्या है तुम्हें पता ये दुनिया ऐसे ही अफ़सानों की है।
सोच-समझकर आना साथी ये दुनिया दीवानों की है।

रहिमन कहें प्रेम की दुनिया
में बस वही निभा सकता है।
कभी ज़रूरत पड़ने पर जो
अपना शीश कटा सकता है।
जान हथेली पर जो रखते ये ऐसे नादानों की हैं।
सोच-समझकर आना साथी ये दुनिया दीवानों की है।