भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सपने तो सपने होते हैं / कमलेश द्विवेदी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:29, 1 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपनों से ज़्यादा सपनों को हम दिल में सदा सँजोते हैं।
कहिये फिर कैसे मानें हम-सपने तो सपने होते हैं।

सपनों के रंग निराले हैं
सपनों के ढंग निराले है।
कुछ ग़म पहुँचाने वाले तो
कुछ ख़ुशी लुटाने वाले है।
हम इन्हें देखकर हँसते हैं हम इन्हें देखकर रोते हैं।
कहिये फिर कैसे मानें हम-सपने तो सपने होते हैं।

कुछ सपने अक्सर आते हैं
कुछ नहीं लौटकर आते है।
कुछ भरमाते हैं जीवन भर
कुछ जीना हमें सिखाते हैं।
ये बार-बार टूटें फिर भी मोती-सा इन्हें पिरोते हैं।
कहिये फिर कैसे मानें हम-सपने तो सपने होते हैं।

सपनों से हमको आशा है
सपनों की अपनी भाषा है।
सीपी में मोती-सा कोई
पानी में घुला बताशा है।
सपनों से क्या-क्या पाते हम सपनों में क्या-क्या खोते हैं।
कहिये फिर कैसे मानें हम-सपने तो सपने होते हैं।

सपनों की दुनिया न्यारी है
सपनों से अपनी यारी है।
कुछ सच कर डालें हैं हमने
कुछ के हित कोशिश जारी है।
सपनों के सागर में सोते-जगते हम खाते गोते हैं।
कहिये फिर कैसे मानें हम-सपने तो सपने होते हैं।