Last modified on 17 सितम्बर 2008, at 22:35

प्रानी किआ मेरा किआ तेरा / रैदास

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:35, 17 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रैदास }} <poem>।। राग सोरठी।। प्रानी किआ मेरा किआ त...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

।। राग सोरठी।।
  
प्रानी किआ मेरा किआ तेरा।
तैसे तरवर पंखि बसेरा।। टेक।।
जल की भीति पवन का थंभा। रकत बंुद का गारा।
हाड़ मास नाड़ी को पिंजरू। पंखी बसै बिचारा।।१।।
राखहु कंध उसारहु नीवां। साढ़े तीनि हाथ तेरी सीवां।।२।।
बंके बाल पाग सिर डेरी। इहु तनु होइगो भसम की ढेरी।।३।।
ऊचे मंदर सुंदर नारी। राम नाम बिनु बाजी हारी।।४।।
मेरी जाति कमीनी पांति कमीनी। ओछा जनमु हमारा।
तुम सरनागति राजा रामचंद। कहि रविदास चमारा।।५।।