Last modified on 17 जुलाई 2020, at 21:39

आपको भी न देरी लगे / कैलाश झा 'किंकर'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:39, 17 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश झा 'किंकर' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आपको भी न देरी लगे।
हाथ तो कामयाबी लगे॥

वास्तविकता बड़ी चीज़ है
जो लगे आँख देखी लगे॥

सौ से ज़्यादा हुई मौत है
आँख माँ की नदी-सी लगे।

धूप ही धूप है हर तरफ
मौत की धूप नानी लगे।

बेटियाँ सरहदों पर डटीं
आतिशी ज़िन्दगानी लगे

एक "किंकर" से क्या हो भला
सब रहें, शब सुहानी लगे।