भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुनो कोहरा खड़ा हँसे / गीता पंडित

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:12, 20 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गीता पंडित |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatNav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ताले में बंदकर दिनकर को
सुनो कोहरा
खड़ा हँसे

भोर बहुरिया दांत बजाती
अंगड़ाई ले उठती है
सुबहा कि आँखों में देखो
रैनभरी इक
बस्ती है

देह किरण की
ओढ़ रजाई
सोच रही है बुरे फँसे
सुनो कोहरा खड़ा हँसे

देख देहरी
आँख उठाये
बाट जोहती दिनकर की
डरी हुई सदियों से खिड़की
झाँक रही है
इस पर भी

चुप्पी में
अब दीवारों की
दिन सारे हैं धँसे-धँसे
सुनो कोहरा खड़ा हँसे।