गर्मी का मौसम / कमलेश द्विवेदी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:27, 25 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हमें नहीं भाता है बिलकुल गर्मी का मौसम।
इस गर्मी में सबसे ज़्यादा परेशान हैं हम।

मन करता है नल के नीचे,
दिन भर ख़ूब नहायें।
पर कब-कितना पानी आता,
कैसे-किसे बतायें।
कभी-कभी ही आये पानी वह भी गरम-गरम।
हमें नहीं भाता है बिलकुल गर्मी का मौसम।

कूलर-पंखे से गर्मी में,
थोड़ी राहत आये।
पर जब-जब हम इन्हें चलायें,
बिजली गुल हो जाये।
टप-टप-टप-टप चुये पसीना गर्मी में हरदम।
हमें नहीं भाता है बिलकुल गर्मी का मौसम।

मम्मी कहतीं-लू चलती है,
कैसे बाहर खेलें।
आइसक्रीम बहुत अच्छी है,
लेकिन कैसे ले-लें।
जब से हुई छुट्टियाँ पापा जेब ख़र्च दें कम।
हमें नहीं भाता है बिलकुल गर्मी का मौसम।

इस पृष्ठ को बेहतर बनाने में मदद करें!

Keep track of this page and all changes to it.