भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दे देना ही जीवन है / अशोक शाह
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
जीवन का अपने उत्कर्ष
उसने दिया सहर्ष
जैसे अर्पित करता पुष्प
सुगन्ध युक्त सौन्दर्य
मैंने जो छिपाया उससे
सदियों का था संचित स्वार्थ
और मेरा था ही क्या
रस्सी के बल के सिवाय
दे देना सब कुछ
जीवन है
लेना कुछ भी
मृत्यु वरण है