Last modified on 10 अगस्त 2020, at 22:57

रचना / सूर्यपाल सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:57, 10 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यपाल सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

केवल झाँकना नहीं
उतरना होगा गह्नर में
छिपा होता उसी में
सर्जना का बीज
डरो नहीं
मत करो इन्तज़ार
सीढ़ियाँ बनने का
जोखिम उठाकर धँसो
बिना जोखिम उठाए
घाव का दर्द अनुभव किए
नहीं बनती कोई रचना।