भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हीरो बन गए / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:53, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज हुआ फुटबाल मैच तो,
मच्छरजी जी भरकर खेले।
थे कप्तान आज टोली के,
टोली के संग दौड़ लगाई।

जहाँ मिली फुटबाल उन्हें तो,
किक कसकर, भरपूर जमाई।
कीपर मक्खी रही देखती।
जाकर गोल दनादन पेले।

जहाँ विरोधी दल में तितली,
मधुमक्खी से ठोस खिलाड़ी।
भाग रहे थे बाल छीनकर,
जैसे सुपर फास्ट हो गाड़ी।

केप्टीन थे भौंरे दादा,
थे मज़बूत बहुत, सब चेले।
लेकिन भन-भन-भन-भन करते,
मच्छरराम बढ़े ही जाते।

उन्हें झट्ट से चित कर देते,
जो भी उनके आड़े आते।
चार गोल से जीत दिलाकर,
हीरो बन गए छैल छबीले।