भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हालत बेहाल हुई / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:02, 27 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भाप-सी निकलती है
हालत बेहाल हुई,
आता है अब मन में।
चड्डी बनियान पहन,
दौड़ पड़ें आंगन में।

गर्मी है तेज बहुत,
शाम का धुंधलका है।
हवा चुप्प सोई है,
सुस्त पात तिनका है।

चिलकता पसीना है,
आलस छाया तन में।
पंखों की घर्र घर्र,
कूलर की सर्राहट।
ए.सी. न दे पाया,
भीतर कुछ भी राहत।
मुआं उमस ने डाला,
घर भर को उलझन में।
आंखें बेचैन हुईं,
सांसें अलसाई हैं।
चैन नहीं माथे को,
नींदें घबराई हैं।
भाप-सी निकलती है,
संझा के कण-कण में।