Last modified on 28 अगस्त 2020, at 22:51

लिखने का बुखार / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:51, 28 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दादाजी हैं सत्तर पार
पर लिखने का चढ़ा बुखार।

क़लम कांपती धुंधला दिखता।
फिर भी हाथ लपककर लिखता।
अब तक कभी न मानी हार।

सोच-सोच कर लिखते जाते।
कभी सोच में गोते खाते।
सोच क़लम के जुड़ते तार।

कौओं कोयल पर लिख डाला।
कंप्यूटर में भी मुंह मारा।
लेखन उनका जीवन सार।

रात देर तक जागे हैं जब।
दादी कहती सो जाओ अब।
नहीं सोये, होंगे बीमार