Last modified on 6 सितम्बर 2020, at 21:39

दादी की ढोलक / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:39, 6 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह ढोलक है दादी की।
दादी की परदादी की।
दोनों इसे बजातीं थीं।
मिलकर गाने गातीं थीं।
हम भी इसे बजाते हैं।
गाते हैं मस्ताते हैं।
दादी को परदादी को,
झुककर शीश नवाते हैं।