भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छूक-छूक चलती रेल / शकुंतला कालरा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:21, 7 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शकुंतला कालरा |अनुवादक= |संग्रह=क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भागे गाड़ी, रेल अगाडी,
छूट गए हैं पेड़।
छूक-छूक चलती रेल।

छूटी नदियाँ, छूटे हैं तट,
छूटी सीपी, रेत।
छूक-छूक चलती रेल।

छुटे गन्ने, छूटी सरसों,
छूटी सड़कें मेंड़।
छूक-छूक चलती रेल।

सुन्दर बाग-बगीचे छुटे,
छूट गई सब बेल।
छूक-छूक चलती रेल।

छूटे बन के पंछी सारे,
खेल रहे जो खेल।
छूक-छूक चलती रेल।

छूट गए सब संगी-साथी,
होगा कब फिर मेल।
छूक-छूक चलती रेल।