भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हैप्पी न्यू इयर / सपन सारन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:45, 13 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सपन सारन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अनुभव का भार
झुर्रियों में बिठाए
एक बिखरा आदमी
नए साल की पार्टी
मनाते बच्चों को
देर तक देखता रहा…

आह भरी,
उसी भीड़ में हो गया
ओझल ।
बीते साल की तरह ।