भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुस्काओ तो / सुरेश विमल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:51, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=कहाँ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुस्काओ तो ज़रा भैंस जी
बीन बजाएँ हम तुम नाचो
ठुम्मक ठुम ता थईं था
पैरों में बाँधों जो घुंघरू
तो फिर हैं कहने ही क्या।

भरो एक आलाप मधुर
फिर चरना चारा हरा भैंस जी।

सात रंगों में डुबो तूलिका
रंग दे यदि हम देह तुम्हारी
काला अक्षर तुम्हें कहे फिर
जो भी होगा निरा अनाड़ी।

खूब नहाओ लेकिन पहले
पोखर जल से भरा भैंस जी।