भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दोस्ती : कुछ नन्हे गीत / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:35, 5 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=प्रक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक
नाम दोस्ती है मेरा, यह
आकर बोली गौरैया,
फिर नाची वह, नाचा संग-संग
जग सारा छैयाँ-छैयाँ।

दो
एक बड़ा सा रसगुल्ला है
जिसने भी यह खाया,
हँसते-हँसते पेट फुलाया
सबको गले लगाया।

तीन
हँसता-गाता एक गुब्बारा
उड़ा हवा में फूला,
बैठ इसी पर दुनिया घूमें
झूलें इस पर झूला।

चार
जादू वाली यह पोथी है
गीत खुशी के जिसमें,
बच्चा बनकर खोलोगे तो
छलक पड़ेंगे नग्मे।