भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैं भी राम बनूँगा पापा / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:20, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=प्रक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं भी राम बनूँगा पापा।
पैने-पैने तीर चलाकर
दुश्मन को मैं मार भगाऊँ,
दुखियों का दुख दूर करूँ मैं
धरती की खुशियाँ लौटाऊँ।
बड़े-बड़े मैं काम करूँगा,
मैं भी पापा, राम बनूँगा।