भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चलो-चलो अब घूमेंगे / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:24, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहुत पढ़ाई कर ली भाई
चलो-चलो जी, अब घूमेंगे,
सुंदर पर्वत, सुंदर नदियाँ
साथ इन्हीं के हम झूमेंगे।
देखो, फूल खिले हैं बाहर
मीठी सी मुसकान लुटाते,
चिड़ियों के संग बातें करते
चिड़ियों के संग गाना गाते।
तुम आओगे तो तुम पर भी
वारेंगे अपनी मुसकान,
आओ, इनके संग-संग खेलें
छेड़ो तुम भी मीठी तान।