भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रॉकेट / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:32, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रॉकेट एक चलाऊँगा मैं,
अंबर तक उड़ जाऊँगा मैं।
तारों को छूँ आऊँगा मैं,
सबसे हाथ मिलाऊँगा।
कैसे अपने चंदा मामा,
कैसे उनकी घोड़ी श्यामा!
बैठ उसी पर आसमान में,
दिखलाते हैं हर पल ड्रामा।

सूरज दादा हैं गुस्सैल,
उनके साठ हजार बैल।
उनसे खेती करवाते हैं,
ना हँसते, ना मुसकाते हैं।
आऊँगा जब उड़कर नीचे
किस्से खूब सुनाऊँगा मैं,
रॉकेट एक चलाऊँगा मैं!